

इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खबर है कि सिंहभूम लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, मंत्री दीपक बिरुवा, चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, मझगांव के विधायक निरल पूर्ति, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई, जगन्नाथपुर के विधायक सोनाराम सिंकू के अलावा सरायकेला के जिला अध्यक्ष समेत प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता मौजूद रहें।
नामांकन दाखिल करने से पूर्व श्रीमती माझी अपने दिवंगत पति देवेन्द्र नाथ माझी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनसे आशीर्वाद लिया। जोबा मांझी ने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस भवन से लेकर खूंटकटी मैदान तक पदयात्रा की। उनके साथ पार्टी महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य भी मौजूद थे।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 30, 2026





