---Advertisement---

संगठन की सफलता के असली आधार कार्यकर्ता होते हैं : मिथिलेश ठाकुर

On: September 7, 2025 7:51 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

गढ़वा। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने जिला कमेटी के नवमनोनीत सभी पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ा कर, माला पहना कर एवं बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री श्री ठाकुर को झामुमो का प्रतीक चिन्ह तीर धनुष की तस्वीर भेंट कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

मौके पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज का यह अवसर अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। आप सभी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। आप सभी अपनी कर्मठता, समर्पण और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। झामुमो के नीति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचायेंगे।

उन्होंने कहा कि एक संगठन की सफलता केवल नीतियों और योजनाओं से नहीं होती बल्कि उसका असली आधार उसके कार्यकर्ता होते हैं। आप सभी मेहनत, प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करें। आज का यह सम्मान, केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि हमारी तरफ से आपके प्रति आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। यह हमें याद दिलाता है कि हमारी असली ताकत हमारी टीम है।

उन्होंने कहा कि हम अपनी इमानदारी से काम करते हैं। जबकि विपक्ष के लोग सभी प्रकार की झूठ, फरेब का सहारा लेकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो का राज्य का गठन कराया है, अब पूरे राज्य का सर्वांगीण विकास हो इसी सोच के साथ हमारे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काम करते हैं। इसमें हम सब की जिम्मेवारी महत्वपूर्ण है।

इन पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित

मौके पर जिला कमिटी के सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष शंभु राम, सचिव मो. शरीफ अंसारी, कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, उपाध्यक्ष श्रवण सिंह खरवार, मुक्तेश्वर पांडेय, लल्लू राम, उमेश यादव, विरेंद्र साव, रौशन पाठक, मो. फरीद, डॉ मकबूल आलम, सह सचिव आशीष गुप्ता, गंगेश्वर सिंह खरवार, अशोक चंद्रवंशी, मनोज यादव, राजेंद्र उरांव, मनीष कमलापुरी, मिथिलेश पासवान, डॉ रामसागर पाल, संगठन सचिव शिव कुमार चौधरी, सुनील कुमार गौतम, मो. सलीम जाफर, अनिल चंद्रवंशी, कामता प्रसाद, जिला कार्यकरिणी समिति सदस्य दशरथ प्रसाद, रामसागर यादव, चंदु कोरवा, संजय भगत, हरेंद्र कोरवा, अहमद रजा, साबिर सिद्धीकी, विकास सिंह कुशवाहा, मुखराम भारती, ओमप्रकाश चंद्रा, धनंजय तिवारी, सुदेश्वर राम, निर्मल पासवान, राजेश मेहता, ऐनुल अंसारी, जितेंद्र सिन्हा, कबुतरी देवी, गायत्री गुप्ता, आयुष गुप्ता, संजय चौधरी, सोगरा बीबी, मनोज दुबे, गुलाब सिंह, अहमद अली, रामसागर उरांव, बबलू सिंह, तेतरी देवी, निशांत चौधरी, फखरे आलम, चैतू सिंह खरवार, आलमगीर आलम, अजीज अंसारी, मुमताज रंगसाज, ऐनुल अंसारी, महबूब अंसारी, उमेश विश्वकर्मा, लाल मोहम्मद खां, गुलाम नबी, अजय पासवान, गोपाल भारती, दीनानाथ पांडेय, शिवकुमार सिंह, राम विचार साहू, अमर राम, सुरेश यादव, सकलदीप पासवान, सुरेंद्र भुईयां, सतेंद्र भुईयां, अमरनाथ प्रजापति, संजय चौधरी, हरेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, रविंद्र चौधरी, प्रहलाद चौधरी सहित जिला सदस्य आदि का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से जवाहर पासवान, तनवीर आलम, रेखा चौबे, ओमप्रकाश गुप्ता, नितेश सिंह, ताहिर अंसारी, मुजीबुर्र रहमान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

29 जुलाई तक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सभी कार्य हर हाल में पूरे करें : उपायुक्त

जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मझिआंव नगर पंचायत में ‘कैच द रेन 2026’ को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, जल संचयन की अपील

बारहवीं पुण्यतिथि पर स्व. मन्ना देवी को श्रद्धांजलि, गरीबों के बीच राशन व विद्यार्थियों को लेखन सामग्री का वितरण

जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

मेराल में होगी खेलो इंडिया अस्मिता विमेंस सिटी लीग साइक्लिंग 2026, 320 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण