खूंटीझारखंड

खूंटी में नक्सली संगठन ने पोस्टरबाजी की, इलाके में दहशत का माहौल

ख़बर को शेयर करें

खूंटी : जिले के सूदूरवर्ती इलाके दक्षिणी अड़की और सिंजुड़ी व मुचिया बाजार टांड़ में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने पोस्टरबाजी की। पोस्टरबाजी कर संगठन ने लंबे समय के बाद उपस्थिति दर्ज कराई है। मालूम हो कि 21 सितंबर से 27 सितंबर तक माओवादियों के द्वारा वर्षगांठ मनायी जा रही है। बैनर में वर्षगांठ क्रांतिकारी उत्साह एवं दृढ़ संकल्प के साथ मनाने का निवेदन किया गया है। बता दें कि दक्षिणी अड़की सहित अड़की प्रखंड के कई गांव पूर्व से नक्सल प्रभावित रहे हैं। लेकिन हार्डकोर नक्सली कुंदन पाहन एवं बोयदा पहान के आत्मसमर्पण और गुरुवा लोहारा की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र की परिस्थितियों बदली थीं और धीरे-धीरे जनजीवन समान्य होने लगा था। लेकिन, दक्षिणी अड़की के पश्चिमी सिंहभूम से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में पोस्टर बाजी से ग्रामीणों के बीच फिर एक बार दहशत का माहौल बना है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।