खूंटीझारखंड

खूॅंटी : लेवी वसूलने आया पीएलएफआइ का उग्रवादी गिरफ्तार, हत्या की घटना में था शामिल

ख़बर को शेयर करें

खूँटी: लेवी वसूलने आए पीएलएफआइ के उग्रवादी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ꫰ पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के बिंदा जंगल में सर्च अभियान चला कर दयाल पूर्ति नामक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है ꫰ दयाल पूर्ति के खिलाफ जिले के मुरहू और मरांगदाहा थाना में कुल छह मामले दर्ज हैं ꫰ पूछताछ के दौरान दयालपूर्ति ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि बीते 27 जुलाई को मुरहू थाना क्षेत्र में चमरा मुंडा की हत्या अपने कुछ अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर की थी ꫰

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।