---Advertisement---

दुमका: आरक्षी निरीक्षक ऑफिस के पीछे मिले मां-बेटी के शव, जांच में जुटी पुलिस

On: February 11, 2026 10:25 AM
---Advertisement---

दुमका: नगर थाना क्षेत्र स्थित वीर कुंवर सिंह चौक के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब सदर आरक्षी निरीक्षक के बंद कार्यालय के पीछे बने बरामदे से एक महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी का शव बरामद किया गया। दोनों के नाक और मुंह से खून निकलता पाया गया, जिसके बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखे शव

सुबह टहलकर लौट रहे स्थानीय लोगों की नजर कार्यालय परिसर के पिछले बरामदे पर पड़ी, जहां महिला और उसकी बच्ची अचेत अवस्था में पड़ी थीं। पास जाकर देखने पर दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

महिला की पहचान अब तक नहीं

स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला पिछले कुछ दिनों से आसपास के इलाके में भटकती दिखाई देती थी। वह भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी और अक्सर उसकी बेटी उसके साथ रहती थी। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि कभी-कभी एक दिव्यांग व्यक्ति भी उसके साथ देखा जाता था। हालांकि महिला की पहचान, उसका घर या पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं है।

आशंका जताई जा रही है कि महिला और बच्ची को किसी बहाने से वहां लाया गया और वारदात को अंजाम दिया गया। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला और बच्ची वहां कैसे पहुंचीं और उनके साथ आखिरी बार कौन देखा गया था।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। साथ ही, मृतका की पहचान के लिए आसपास के लोगों और अन्य थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दुमका: मां-बाप के झगड़े में बीचबचाव करने गया 10 साल का बेटा, पिता ने धारदार हथियार से मारकर कर दी हत्या

दुमका:आदिवासी सेंगेल अभियान की बैठक में महिला विरोधी मानसिकता खत्म करने का संकल्प

झारखंड: दो सगी बहनों से की शादी, पत्नियों के झगड़े में पिसा; तंग आकर पति ने लगाई फांसी

देवघर भू अर्जन कार्यालय में पोस्टेड प्रधान लिपिक के असिस्टेंट उमेश यादव को एसीबी ने ₹10000 रिश्वत लेते पकड़ा

दुमका:संथाल परगना मोटर मजदूर संघ का ऐलान,अध्यक्ष पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक बस सेवा ठप

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली,हालत गंभीर, दहशत