रांची

रांची: कोयला और ईंट कारोबारी मनीष धानुका ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर को शेयर करें

रांची: कोयला और ईंट कारोबारी मनीष धानुका ने रविवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मनीष धानुका की लाश उनके ही घर के कमरे से मिली है। कमरे में बेड के पास ही वे गिरे हुए थे‌। वहीं पर हथियार भी पड़ा मिला। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना के रहनेवाले थे। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और थाना प्रभारी आदिकांत महतो मौके पर पहुंचे। उनके आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।