---Advertisement---

रांची नगर निगम ने मोरहाबादी से हटाया अतिक्रमण, फल-सब्जी किए नष्ट; दुकानदारों ने जताया विरोध

On: May 15, 2025 4:41 PM
---Advertisement---

रांची: राजधानी रांची के मोरहाबादी क्षेत्र में बुधवार रात उस समय अफरातफरी मच गयी, जब नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम और आर्मी ग्राउंड के चारों और लगे अस्थायी ढांचों और ठेलों को तोड़ दिया गया, जिससे दुकानदारों में नाराजगी फैल गयी। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात करीब 11 बजे नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम बिना किसी पूर्वी सूचना के पहुंची और कई दुकानों और ठेलों को तोड़ना शुरू कर दिया। करीब आधा दर्जन ठेले जब्त कर लिए गए और दुकानों में रखे फल-सब्जी समेत अन्य सामान खराब हो गए।

कई ठेले पूरी तरह से टूट गए

अचानक हुई इस कार्रवाई के खिलाफ दुकानदारों ने गुस्से में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। रात एक बजे तक लोग नारेबाजी करते रहे और कुछ महिलाएं तो प्रशासन की गाड़ी पर चढ़ गयीं। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि अगर पहले से जानकारी दी जाती, तो वे अपनी दुकानें हटा लेते। लेकिन इस तरह अचानक सामान उठाकर ले जाना और नुकसान पहुंचाना बिल्कुल गलत है। हंगामे के बीच कुछ महिलाओं को हल्की चोंटे भी आईं। विरोध जताने के लिए रात 12:30 बजे के आसपास कई महिलाएं और पुरुष मोरहाबादी थाना पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now