---Advertisement---

कोलंबिया के राष्ट्रपति उम्मीदवार को मारी गई गोली, हालत नाजुक

On: June 8, 2025 5:37 AM
---Advertisement---

कोलंबिया: कोलंबिया में राष्ट्रपति पद के लिए युवा प्रत्याशी मिगुएल उरीबे को चुनाव प्रचार के दौरान पीछे से सिर में गोली मार दी गई है। उन्हें तीन गोली मारी गई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। काफी खून बह गया है।इस मामले में संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की उम्र महज 15 साल है। पुलिस पता लग रही है कि उसके साथ तक और कोई था या वह अकेले था।

बताया जा रहा है कि एक गोली उनके सिर में लगी है दूसरी गोली पीठ में लगी है जबकि एक अन्य गली उन्हे छूकर निकल गई है।

बता दें कि अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। इसी बीच उरीबे को राजधानी बोगोटा में एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारी गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकार ने हमले की निंदा की

बोगोटा में उरीबे को गोली मारे जाने के संबंध में आई सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक कोलंबिया की राष्ट्रीय पुलिस ने कहा, उरीबे को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। कोलंबियाई सरकार ने बयान जारी कर उरीबे पर शनिवार (स्थानीय समय) को हुए हमले की निंदा की।

‘अस्पतालों के पूरे नेटवर्क’ को अलर्ट किया गया

राजधानी बोगोटा के मेयर कार्लोस गलान ने कहा, फोंटीबोन जिले में हमले के बाद उरीबे को आपातकालीन चिकित्सा देखभाल सुविधाएं मुहैया कराई गई है। कोलंबिया की राजधानी में ‘अस्पतालों के पूरे नेटवर्क’ को अलर्ट रखा गया है।

संदिग्ध हमलावर गिरफ्तार

मेयर ने बताया कि अगर उरीबे को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भी भेजने की नौबत आने पर भी स्थानीय प्रशासन पूरी तरह तैयार है। चिकित्सा के तमाम आपात बंदोबस्त किए जा रहे हैं। बोगोटा के मेयर ने इस बात की पुष्टि भी की है कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी