---Advertisement---

भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने का लें संकल्प, कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में बोले गिरिनाथ सिंह

On: October 2, 2024 3:00 PM
---Advertisement---

गढ़वा: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह अभिनंदन समारोह मेराल प्रखंड के हाईस्कूल मैदान में आयोजित हुआ। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा इस विधानसभा मे भ्रष्टाचार ने शिष्टाचार का रूप ले लिया है। गाँधी जी देश को आजाद कराने के लिए लड़ाई लड़ी ठीक उसी प्रकार आज जो गढ़वा विधानसभा में भ्रष्टाचार व्याप्त है, उसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। पूर्व मंत्री ने जोर देकर कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ाई अकेले नहीं लड़ा जा सकता इसमें आप सभी का सहयोग से मैं गद गद हूँ।

आगे पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता रहती थी कि अंतिम छोर पर रहने वाले लोगो को लाभ मिल सके। बहुत उम्मीद से आपलोग मतदान करते हैं कि आपकी सुरक्षा किया जा सके। लेकिन आज पूरे विधानसभा में भय का माहौल व्याप्त है। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि मेराल प्रखंड को नगर पंचायत, नगरपरिषद एवं आईटीआई कॉलेज खुलवाने का काम करूँगा। अंत में पूर्व मंत्री ने महिलाओ से आग्रह किया कि आप अपने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ने भेजिए। जिससे गरीबी दूर किया जा सके।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से राम अवतार राम मेराल दक्षिणी मंडल अध्यक्ष, दुःखन चौधरी मेराल उत्तरी मंडल अध्यक्ष,सूरज सिंह,बाबुल सिंह,सुनील चंद्रवंशी, शिवनाथ चौधरी, अवध सिंह,सत्यनारायण यादव जिला परिषद उपाध्यक्ष, शिवनाथ चौधरी, सुरेश केशरी, सुरेश गुप्ता, डॉ० इलियास अंसारी, अताउल अंसारी, लाली कुमारी,राम लखन यादव चिनियाँ प्रखंड अध्यक्ष सहित हज़ारो की संख्या में विधानसभा वासी उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर रमना में जश्न, क्रिकेट प्रेमियों ने दी बधाई

गढ़वा में नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया कथा मंडप का उद्घाटन

गढ़वा: कलश यात्रा के साथ जोबरईया में रुद्र महायज्ञ शुरू

गढ़वा: शाॅर्टेज की अफवाह से पंपों पर उमड़ी भीड़, एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण; बोले- सप्लाई चेन प्रभावित करने वालों पर होगी प्राथमिकी

गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, महिला की मौत; कई लोग गंभीर घायल

गढ़वा: महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन 8 मार्च को, विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित