खेल-कूदराष्ट्रिय

IND vs AFG 2nd T20: अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार छठीं टी20 जीत, टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

IND vs AFG 2nd T20 Match:- भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज जीत ली है। टीम इंडिया ने अफगानिस्तान की ओर से रखे गए 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट पर जीत दर्ज कर ली। शिवम दुबे ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा वहीं जायसवाल ने भी 68 रन की मैच विनिंग पारी खेली। विराट कोहली ने 29 रनों का योगदान दिया। रोहित शर्मा का खराब प्रदर्शन लगातार दूसरे मैच में भी जारी रहा, रोहित बिना खाता खोले बगैर आउट हुए।

अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रन का स्कोर खड़ा किया था। गुलबदीन नायब ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। वहीं रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। अक्षर पटेल ने 4 ओवर्स में मात्र 17 रन खर्च कर 2 विकेट झटके, किफायती गेंदबाजी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु में 17 जनवरी को खेला जाएगा

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।