July 26, 2026

पलामू: छतरपुर में वज्रपात से दो लोगों की मौत

Picsart_24-09-14_12-21-29-551.jpg

पलामू: छतरपुर क्षेत्र में शुक्रवार की शाम में वज्रपात से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। पुरुष खेत में काम कर रहा था जबकि महिला जानवर चरा रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हाल के दिनों में पलामू इलाके में लगातार वज्रपात की घटनाएं हो रही हैं। मानसून से अब तक पलामू में वज्रपात की घटनाओं में 15 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

ख़बर को शेयर करें।