

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– श्री बंशीधर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई, सामाजिक कार्यकर्ता और अपने हसमुख स्वभाव के लिए प्रसिद्ध अनूप कुमार निराला (55 वर्ष) का निधन हो गया। वे पिछले लगभग एक वर्ष से माउथ कैंसर से पीड़ित थे और पटना के महावीर कैंसर संस्थान में उनका उपचार चल रहा था। लंबे समय तक बीमारी से जूझने के बाद शनिवार की देर शाम 8 बजे अपने निवास स्थान थाना गेट के सामने उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से श्री बंशीधर नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
संबंधित समाचार
Satyam Jaiswal
July 27, 2026



